पाकिस्तान के पूर्व मंत्री दिवाली मनाने पहुंचे इंडिया, हरियाणा के इस पूर्व सीएम के गांव में हुआ कार्यक्रम

Pakistan Abdul Rehman Khan Kanju: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान खान कंजू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Pakistan, Abdul Rehman Khan Kanju, Om Prakash Chautala, Abhay Chautala, Arjun Chautala, Aditya Devi Lal

अब्दुल रहमान खान कंजू

Pakistan Abdul Rehman Khan Kanju: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और सांसद अब्दुल रहमान खान कंजू गुरुवार को दिवाली मनाने इंडिया पहुंचे। दरअसल, हरियाणा में अभय चौटाला ने अपने गांव सिरसा में दिवाली समारोह का आयोजन किया था। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

इस समारोह में हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में रानिया से चुनाव जीते अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला और डबवाली सीट से चुनाव जीते आदित्य देवी लाल को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अच्छे-बुरे में साथ रहे ओपी चौटाला

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान खान कंजू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अभय और पूर्व सीएम ओपी चौटाला हमेशा हमारे अच्छे-बुरे समय में हमारे साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभय हरियाणा के शेर हैं, मैं सोशल मीडिया पर उनके वीडियो देखता हूं, वह बेहद बेबाकी से विधानसभा में अपनी बात रखते हैं।

चौटाला ने बताए पारिवारिक रिश्ते

शुक्रवार को अभय चौटाला ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने  कहा कि कल देर शाम हमारे पैतृक गांव चौटाला की धरती पर हमारे प्रिय आदित्य देवीलाल व अर्जुन सिंह चौटाला के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।  अभय चौटाला ने कहा कि हम सभी ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं तथा इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकिस्तान से पधारे हमारे पारिवारिक सदस्य एवं सांसद अब्दुल रहमान साहब का भी आभार व्यक्त करते हैं। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कंजू ने हमेशा दोनों पड़ोसी देशों के बीच बेहतर संबंधों की वकालत की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ