हिमाचल प्रदेश में क्या है 'समोसा विवाद'? CM को मिले नहीं तो गए कहां? CID करा रही जांच

Himachal Pradesh Samosa Controversy : हिमाचल प्रदेश में चल रहा समोसा विवाद क्या है? किस मामले की जांच CID करवा रही है? यहां जाने पूरी जानकारी! इस मामले पर सीएम सुक्खू ने क्या है,पढ़ें।

samosa Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Samosa Controversy :हिमाचल प्रदेश में इस वक्त समोसे की खूब चर्चा हो रही है। अब ये चर्चा हिमाचल प्रदेश से निकलकर पूरे देश में फैल रही है। दरअसल सीएम के कार्यक्रम में समोसे को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि CID को इसकी जांच करनी पड़ रही है। खुद सीएम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा विवाद।

बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू साइबर विंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए सीआईडी ​​मुख्यालय पहुंचे थे। यहां आईजी रैंक के अधिकारी ने SI को सीएम के लिए खाने-पीने की चीजें लाने का आदेश दिया। SI ने एक ASI और हेड कांस्टेबल को इस काम में लगा दिया। इसके बाद रेडिसन ब्लू होटल से तीन डिब्बों में नाश्ता मंगवाया।

बताया जा रहा है कि ये नाश्ता मंगवाया तो सीएम के लिए गया था लेकिन सीएम तक पहुंचा ही नहीं। बताया जा रहा है कि पूछताछ में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया कि क्या तीनों डिब्बों में रखे नाश्ते मुख्यमंत्री को परोसे जाने हैं तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि ये नाश्ता सीएम करेंगे, इसकी जानकरी सिर्फ उस SI को ही थी, जिसे IG ने नाश्ता लाने का आदेश दिया था।


इसके बाद एक महिला इंस्पेक्टर को ये नाश्ता सौंप दिया गया। अब महिला अधिकारी ने बिना किसी सीनियर से पूछे ही मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (MT) विभाग में भेज दिया। ये विभाग जलपान से ही संबंधित है। इस दौरान डिब्बे कई लोगों के पास गए। अब इसमें शामिल अधिकारियों पर सरकार विरोधी आरोप लगाया गया है और मामले की जांच करवाई जा रही है।

वहीं सीएम सुक्खू ने कहा है कि जांच समोसे को लेकर नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच कमेटी समोसा खाने के लिए नहीं बल्कि खराब व्यवहार के लिए बनाई गयी है। वहीं भाजपा अब इस मामले को लेकर सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को किसी विकास कार्य में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसका ध्यान सिर्फ खाने पर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ