---विज्ञापन---

देश angle-right

मेवा राम से पहले भी सेक्स स्कैंडल में उछल चुका इन 5 नेताओं का नाम, वायरल हुए थे वीडियो

Indian Leaders Obscene Videos Viral: मेवा राम के अलावा देश के कई नेताओं का नाम सेक्स स्कैंडलों में उछला। एक में तो हत्या हो गई थी।

---विज्ञापन---

Indian Leaders Obscene Videos Viral Stories: राजस्थान के बाड़मेर से विधायक रह चुके मेवा राम जैन को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। उनके कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद यह एक्शन लिया गया। भाजपा ने इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके चलते कांग्रेस को यह कार्रवाई करनी पड़ी, हालांकि हाईकमान की ओर से अभी तक मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। अब उनका इस तरह अश्लील सीडी कांड में फंसना पार्टी की इमेज को खराब कर सकता है, इसलिए उनकी प्राथमिक सदस्यता कांग्रेस ने निलंबित कर दी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेवा राम से पहले भी देश के कई नेताओं के नाम सेक्स स्कैंडलों, सीडी कांड में उछल चुका है? आइए कुछ नेताओं की बात करते हैं…

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राघवजी सीडी कांड (जुलाई 2013)

जुलाई 2013 में मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी, लेकिन उस समय वित्त मंत्री रहे भाजपा नेता राघवजी के सेक्स सीडी कांड ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया था। राघवजी की 22 सेक्स सीडी सामने आई थीं, जिसमें वे अपने नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया। कांग्रेस की ओर से बवाल किए जाने पर भाजपा ने राघवजी को पार्टी से निकाल दिया और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अभिषेक मुन सिंघवी का CD कांड(अप्रैल 2012)

देश के मशहूर वकील लक्ष्मीमल सिंघवी के बेटे, कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की भी एक CD सामने आई थी। मनु पर एक महिला वकील के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे थे। इस कांड के कारण मनु को कांग्रेस प्रवक्ता का पद छोड़ना पड़ा था। सभी संसदीय समितियों से इस्तीफा देना पड़ा था। काफी समय तक वे पार्टी से दूर भी रहे।

यह भी पढ़ें: Video: ‘बेहोश नहीं किया, 16 इंजेक्शन लगाए’; डॉक्टरों ने बताया कैसे 5 साल की बच्ची के ब्रेन से निकाला ट्यूमर?

---विज्ञापन---

भंवरी देवी सेक्स सीडी कांड (मई 2012)

नर्स भंवरी देवी सीडी कांड काफी विवादों में रहा था। इसके चलते भवंरी देवी की हत्या तक करा दी गई थी। राजस्थान में उस समय विधायक रहे मलखान सिंह बिश्नोई और मंत्री रहे महिपाल मदेरणा का नाम इस कांड में उछला था। भंवरी की हत्या का राज खुला तो CD कांड सामने आया, लेकिन इस कांड ने मलखान और मदराना का राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया था। उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: चमत्कार कहें या किस्मत! जापान में भूकंप के 145 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिली 90 साल की बुजुर्ग

---विज्ञापन---

नारायण दत्त तिवारी कांड (दिसंबर 2009)

नारायण दत्त तिवारी का केस कौन नहीं जानता? कांग्रेस के कद्दावर नेता, प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बने, लेकिन उनकी रंगनी मिजाजी ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। दिसंबर 2009 में वे आंध्र प्रदेश के गवर्नर थे, तक उनकी एक सीडी सामने आई, जिसमें वे 2 महिलाओं के साथ थे। विपक्ष के विरोध के चलते पार्टी को उन्हें निकालना पड़ा। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शेर सिंह की बेटी ने दावा किया कि उनके बेटे रोहित शेखर के पिता नारायण दत्त तिवारी हैं। मेडिकल में यह सच साबित हुआ।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिला तलाक के बाद गुजारे भत्ते की हकदार है या नहीं, क्या कहता Bombay High Court का फैसला?

---विज्ञापन---

संजय जोशी सीडी कांड (मई 2005)

भाजपा संगठन के महासचिव रहे संजय जोशी का करियर भी सेक्स सीडी कांड ने बर्बाद किया। पार्टी के मुंबई अधिवेशन में संजय जोशी आए तो उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आ गई। इस सीडी ने खूब बवाल मचाया और उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। काफी टाइम पार्टी से दूर रहने के बाद संजय जोशी ने फिर संगठन में वापसी की। गडकरी राज में उन्हें उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रभारी महासचिव बना दिया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से यह पद भी छोड़ना है। अब वे राजनीति से ही दूर हैं।

यह भी पढ़ें: 150KM स्पीड, 500 फीट ऊंचाई, 32 फीट ऊंची लपटें, गुब्बारा फटा और…लोगों ने गिरती देखीं 11 लाशें

---विज्ञापन---

First published on: Jan 07, 2024 05:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola