'हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप निराधार', ECI ने 1600 पन्नों में कांग्रेस को दिया ये जवाब

ECI Rejects Congress Allegation : चुनाव आयोग ने मंगलवार को हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के आरोपों का जवाब दिया। ECI ने कांग्रेस को एक पत्र लिखा, जिसमें उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया।

Maharashtra Assembly Election 2024, Chief Election Commissioner, Rajeev Kumar, Election Commission

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। (File Photo)

ECI Rejects Congress Allegation : चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार और गलत है। साथ ही ECI ने कांग्रेस से चुनाव दर चुनाव निराधार आरोपों से दूर रहने का आह्वान किया। इसे लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर जवाब दिया।

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को हाल ही में हरियाणा चुनावों में अनियमितताओं के बारे में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया और इन आरोपों को निराधार, गलत एवं तथ्यों से रहित करार दिया। चुनाव आयोग ने कांग्रेस को लिखे एक पत्र में उनसे हर चुनाव के बाद निराधार दावे करने से परहेज करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पार्टी पर बिना किसी आधार के संदेह पैदा करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कांग्रेस एजेंटों की निगरानी में संपन्न हुई चुनाव की प्रक्रिया

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की निगरानी में चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। कांग्रेस को भेजे गए आयोग के जवाब में 1642 पन्नों के सबूत शामिल हैं, जिसमें मतदान के समय और मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान बैटरी प्लेसमेंट सहित सभी चरणों में कांग्रेस उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधियों की निरंतर उपस्थिति की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने ECI से चुनाव में गड़बड़ी का लगाया था आरोप

विज्ञापन

ईसीआई ने ईवीएम बैटरी डिस्प्ले के बारे में कांग्रेस की चिंताओं पर स्पष्ट किया कि बैटरी वोल्टेज और क्षमता ईवीएम की वोट काउंटिंग कार्यक्षमता और अखंडता के लिए अप्रासंगिक हैं। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, जयराम रमेश, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने 20 शिकायतों की एक लिस्ट सौंपी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ