Haryana News: झज्जर-मेरठ हाईवे पर ईंट से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत
Edited By Siddharth Sharma

एक्सीडेंट में मौत
Edited By Siddharth Sharma

एक्सीडेंट में मौत
Haryana: हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं की खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में सोनीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल सोनीपत के झज्जर-मेरठ हाईवे पर गांव खेवड़ा के पास एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित ट्रक साथ में चल रही एक कार पर बुरी तरह से पलट गया।
इस दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से मेरठ के लिए जा रही थी कार, तभी हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक ये घटना झज्जर-मेरठ हाईवे पर गांव खेड़ा के पास की है जहां पर एक 55 वर्षीय टेक्सी चालक जो कि ओला कंपनी के माध्यम से अपनी कैब चलाता था वह मंगलवार को दिल्ली से बागपत के लिए सवारी लेकर आया था। सवारी को सुरक्षित तरीके से छोड़ने के बाद वह दिल्ली मेरठ हाईवे पर लौट ही रहा था कि अचानक खेवड़ा बाईपास के पास एक ईंट से भरा तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले खंबे से टकराया और उसके बाद उनकी कार पर चढ़ गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कार और ट्रक की टक्कर की आवाज़ से आस-पास लोगों की भारी भीड़ इकट्टा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे कैब ड्राइवर के शव को निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोगों को आते देख ट्रक चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: