शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसल ग्राम दुधाना में चौराहे पर स्थित नाले में एक युवक का शव बोरे में बंद मिला। इसकी खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्राम के चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। इधर खबर लगते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरे में बंद मिली लाश की शिनाख्त ग्राम दुधाना के राजेश पिता सिद्धू लाल के रूप में की है।

विज्ञापन

नाले के पास पड़ा मिला शव

विज्ञापन

दरअसल ये घटना शुक्रवार की है जब शाजापुर के गांव दुधाना में लोग जैसे ही सुबह चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें नाले के पास रखे एक बोरे में से खून निकलता हुआ नज़र आया। जैसे ही उन्होंने उसे खोला दो सभी के होश उड़ गए। दरअसल काले बोरे के अंदर एक युवक की लाश पड़ी हुई थी। शव मिलने की ये खबर आग की तरह हर तरफ फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन बड़ोदिया टीआई सौरभ शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की विवेचना और जांच शुरू की। पुलिस ने जब बोरा खोलकर शव बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त ग्राम दुधाना के राजेश पिता सिद्धू लाल उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसके घर के थोड़ी दूर पर ही उसका शव एक बोरे में नाले में पड़ा मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं मामले की जांच जारी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ