Gujarat Will Be Built 35 New Sports Academies: इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग तरह के खेलों की चर्चा हो रही है। भारत से भी पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। अब तक पेरिस ओलंपिक में भारत ने 3 मेडल अपने नाम किए हैं। इस बीच गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 35 नए खेल परिसर खोले जाएंगे। इन स्पोर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के अलावा जिला स्तर और तालुका स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
खेल के इको-सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा
जानकारी के अनुसार, गुजरात खेल प्राधिकरण द्वारा पूरे राज्य में कुल 13 जिला स्तर और 22 तालुका स्तर के कौशल निर्माण के लिए 35 नए खेल संकुल बनाए जाएंगे। इसके जरिए राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करके इसके इको-सिस्टम को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। फिलहाल गुजरात में 24 जिला स्तर और 3 तालुका स्तर की स्पोर्ट्स एकेडमी हैं। इसमें कुल 20 स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं, जिसमें करीब 4000 एथलीट रहते हैं और अपनी ट्रेनिंग करते हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने किया महिसागर-खेड़ा का दौरा, 581 करोड़ के सिंचाई प्रोजेक्ट के काम का लिया जायजा
इन जगहों पर बनेगी नई स्पोर्ट्स एकेडमी
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के अमरेली, आनंद, भरूच, बोटाद, छोटा उदेपुर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, महिसागर, मोरबी, नवसारी, सुरेंद्रनगर और वलसाड समेत कुल 13 जिलों में नई स्पोर्ट्स अकादमी बनाई जाएंगी। इसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, कुश्ती, कबड्डी, जूडो, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, खो-खो समेत कई और स्पोर्ट्स के लिए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए गुजरात खेल प्राधिकरण अनुभवी कोचिंग स्टाफ हायर करेगी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines