Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat Weather: गुजरात में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड! 18 शहरों का तापमान पहुंचा 20 डिग्री के नीचे

Gujarat Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गुजरात में बारिश और बिजली गिरने के संभावना है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Nov 22, 2024 07:40
Gujarat Weather Update (8)

Gujarat Weather Update: गुजरात में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है, राज्य के ज्यादातर शहरों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। वहीं कई जगहों का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। राज्य का सबसे ठंडा शहर नलिया है, जहां तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। वही सबसे अधिक तापमान अहमदाबाद का है, जहां तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। नलिया के अलावा डिसा भी 14 डिग्री तापमान के साथ ठंडे शहरों की लिस्ट में शामिल है।

बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 21 नवंबर 2024 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण में अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवात बनने की संभावना है। 22 से 23 नवंबर के बीच चक्रवात तेज हो सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि 23 नवंबर तक मौसम में मंदी आने की संभावना है। राज्य में छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अंबालाल पटेल की भविष्यवाणी

इसी बीच मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि नवंबर के 19 दिनों के बाद भी ठंड महसूस नहीं होगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास होने लगेगा। गुजरात में 20 से 23 नवंबर तक ठंड का जोर बढ़ने लगेगा। उन्होंने कहा कि गहरे दबाव के कारण 20 से 25 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनेगा। 19 से 22 नवंबर तक अरब सागर में निम्न दबाव बनेगा। अगर निम्न दबाव सोमालिया या ओमान की ओर बढ़ता है, तो बारिश नहीं होगी। अगर यह गुजरात की ओर बढ़ता है, तो बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के इस पुराने स्कूल पर लगेगा ताला; अब कहां जाएंगे छात्र

---विज्ञापन---

शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के नालिया में 13, दिसा में 14, वडोदरा में 14.6, केशोद में 16.3, महुवा में 16.4, राजकोट में 16.6, भुज में 16.8, वल्लभ विद्यानगर में 17.2, पोरबंदर में 17.4, अहमदाबाद में 17.5, गांधीनगर में 17.8, भावनगर में 17.9, अमरेली में 18, सुरेंद्रनगर में 18, कांडला बंदरगाह में 19.2, सूरत में 21, द्वारका में 21.3 और ओखा में 24.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

First published on: Nov 22, 2024 07:26 AM

संबंधित खबरें