22 स्टूडेंट जिंदा जले, 50 ने खिड़की से कूद बचाई जान; जानें 5 साल पहले सूरत में कैसे हुआ था खौफनाक हादसा?

History of the Day Surat Coaching Center Fire: गुजरात के सूरत में आज ही के दिन 5 साल पहले एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 22 स्टूडेंट मारे गए थे। हादसे से सबक लेते हुए प्रदेश सरकार ने कोचिंग सेंटरों में कई अहम प्रबंध कराए। आइए जानते हैं कि हादसे कैसे हुआ था?

Gujarat Surat Coaching Center Fire Accident 24 May History of the Day

शहर के बीचों-बीच बनी बिल्डिंग में आग लगने से हाहाकार मच गया था।

Surat Coaching Center Fire Accident Memoir: नींद के आगोश में थे स्टूडेंट, अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उन्हें गर्मी का अहसास कराने लगीं। आंख खुली तो चारों ओर से भीषण आग से घिरे थे। इतनी विकराल आग देखकर उनमें चीख पुकार मच गई। फिर जान बचाने के लिए वे कमरों से बाहर की ओर भागने लगे, लेकिन तब तक लकड़ी की सीढ़ियां जलकर राख हो चुकी थीं तो छात्रों ने कंबल उठाए और लपेट कर खिड़की से कूदना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

50 से ज्यादा छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन तब तक करीब 22 स्टूडेंट आग में बुरी तरह झुलस गए थे। उन्होंने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। मरने वाले स्टूडेंट्स में 18 लड़कियां और 4 लड़के थे, जिनकी उम्र 15 से 22 वर्ष के बीच थी। 19 स्टूडेंट्स की मौत जिंदा जल जाने से हुई थी, वहीं 3 की खिड़की से कूदने के कारण जान गई थी। जी हां, यह खौफनाक हादसा और भीषण अग्निकांड आज से 5 साल पहले गुजरात के सूरत में हुआ था।

विज्ञापन

कैसे लगी थी आग और क्या नुकसान हुआ?

24 मई 2019 का दिन को सूरत के सरथाना जकातनाका इलाके में बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। इस बिल्डिंग में तक्षशिला आर्केड नामक कोचिंग सेंटर भी था। आग ग्राउंड फ्लोर पर एयर कंडीशनर में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट से लगी थी और कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स लकड़ी की सीढ़ी के टूटने से फंस गए थे।

विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली थी कि उसने कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था। आग ने बिल्डिंग के पास बनी 2 दुकानों और नीचे खड़े वाहनों को भी चपेट में लिया था। दमकल विभाग की 19 गाड़ियों ने 2 हाइड्रोलिक की मदद से आग बुझाई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी, लेकिन 22 बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन

क्या कार्रवाई हुई और क्या जांच की गई?

हादसे की जांच करते हुए पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और बिल्डर समेत 3 लोगों को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए गिरफ्तार किया गया था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश पुरी के नेतृत्व में जांच के आदेश भी दिए थे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी हादसे पर संज्ञान लेते हुए गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया था।

सूरत नगर निगम के अधिकारियों ने बिल्डिंग में आग से बचाव के इतंजामों की जांच करने के आदेश दिए। जांच में तीसरी मंजिल पर बना आवासीय ढांचा अवैध मिला। उसके लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। कोचिंग सेंटर के मालिक ने छत पर अवैध रूप से 5 फीट ऊंचा अस्थायी गुंबद भी बनाया हुआ था। इस लापरवाही के चलते बिल्डिंग के मालिक पर कार्रवाई हुई।

विज्ञापन

हादसे से क्या सबक लिया गया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूरत में हुए हादसे से सबक लेते हुए अहमदाबाद नगर निगम और वडोदरा नगर निगम ने प्रदेश में बच्चों के लिए बने आवासीय परिसरों को नोटिस जारी किए और आग से बचाव के उपकरणों की व्यवस्था करने के आदेश दिए। गुजरात सरकार ने राज्य में सभी निजी कोचिंग सेंटरों को आग से बचाव के इंतजाम करने तक बंद करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों, शॉपिंग मॉल और अन्य कमर्शियल बिल्डिंग्स की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से संवेदन व्यक्त की। आग में झुलसे बच्चों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। हादसे में मरने वाले बच्चों के परिवारों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने हादसे पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ