---विज्ञापन---

देश angle-right

‘धोखेबाज था वो’…IAS की बीवी के सुसाइड नोट में हुए ये चौंकाने वाले खुलासे? गैंगस्टर संग भागी थी

Surya Kumar J Suicide Case: गुजरात में एक आईएएस की पत्नी ने जहर निगलकर जान दे दी थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार महिला गिरफ्तारी से बचने के लिए कोशिश कर रही थी। सोमवार को वह अपने पति से मिलने के लिए आई थी।

---विज्ञापन---

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी होकर जहर निगल लिया था। पत्नी अपने पति से 9 महीने से अलग रह रही थी। उसका एक गैंगस्टर से अफेयर चल रहा था। जिसके साथ वह भाग गई थी। पत्नी मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली थी। जिसका वहीं के गैंगस्टर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरक्षाकर्मी जहर निगलने के बाद उसको अस्पताल लेकर गए थे। उसने जहर निगलने से पहले अपने पति से मिलने की बात कही थी। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने मिलने से रोक दिया था। जिसके बाद महिला ने जहर निगला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें चौंकाने वाले खुलासे महिला ने किए हैं।

यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड

---विज्ञापन---

सुसाइड नोट में दावा किया है कि उसे एक अपहरण के मामले में झूठा फंसाया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार जे की पत्नी सूर्या कुमार जे ने सुसाइड नोट तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के नाम पर लिखा है। तमिल में लिखे नोट में आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया है। नोट में लिखा है कि उसके हिस्ट्रीशीटर दोस्त ने उसे फंसाया। ‘हाई कोर्ट महाराजा’ ने मुदरै की एसएस कॉलोनी की रहने वाली महिला से 75 लाख रुपये उधार लिए थे। सूर्या को वह कर्जा चुकाना था। उसने एक फाइनेंसर को भी एक करोड़ 35 लाख का भुगतान किया था। वह कर्ज के जाल में इस कदर फंस चुकी थी कि निकलना असंभव था। जिसके बाद महाराजा को सपोर्ट करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

---विज्ञापन---

9 महीने पहले शुरू हुआ था अफेयर

सुसाइड नोट में बताया है कि 9 महीने पहले वे सैलून बिजनेस में पार्टनर बने थे। उसको महाराजा के बारे में जरा भी नहीं पता था कि वह क्रिमिनल है। दोनों का अफेयर शुरू हुआ और वह उसके साथ भाग गई। महाराजा ने एक फाइनेंसर के बेटे को किडनैप कर दो करोड़ वसूलने का प्लान बनाया था। प्लान फेल हो गया। मदुरै पुलिस ने 11 जुलाई को उसके, महाराजा और सेंथिल नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। महाराजा ने उसको धोखे में रखा। वह गिरफ्तार नहीं होना चाहती थी। इसलिए अपने पति से मिलने आई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया और महिला ने जहर निगल लिया था।

यह भी पढ़ें:‘बख्श दो नाग देवता’…इस शख्स के पीछे ही पड़ गया सांप, सपने में धमकी के बाद बालाजी धाम गया; वहां भी 8वीं बार डसा

First published on: Jul 23, 2024 10:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola