---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

नदी में फंसे शख्स के लिए देवदूत बनकर आया ये युवक, वीडियो देख आप भी देंगे शाबाशी

Gujarat Video News: गुजरात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नदी में फंसा एक शख्स दिख रहा है। एक युवक उसको बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है। युवक की जान बची या नहीं, यह जानने के बजाय लोग युवक की हिम्मत की तारीफें कर रहे हैं। इसके वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Gujarat News: तेज बहाव के बीच फंसे गुजरात के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वलसाड जिले के पारडी के सुखाला गांव का है। जहां कोलाक नदी का पानी कॉजवे से ऊपर बहता दिख रहा है। जान जोखिम में डालकर एक शख्स पुल पार करने लगता है। लेकिन यह पुलिया पर ही फंस जाता है। जिसके बाद एक युवक देवदूत बनकर आता है और इसे निकालने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता। मशक्कत के बाद वह युवक को बचा लेता है।

---विज्ञापन---

यूपी के बहराइच में कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। जब घागरा नदी में 115 लोग फंस गए थे। इन लोगों को 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया था। रात के समय नदी का स्तर एकदम बढ़ गया था। जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई थी। मोतीपुर तहसील के गिरिजापुरी इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। चहलवा गांव के लोग धान लगाने के लिए नदी के दूसरी तरफ गए थे। रात को वहां फंस गए। रात में ही बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा। सुबह फिर रेस्क्यू किया गया था।

यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड

---विज्ञापन---

4 युवकों की मुश्किल से बची थी जान

दो दिन पहले ऐसा हादसा उत्तराखंड में भी हुआ था। यहां के नैनीताल में दिल्ली से आ दो युवक अपने दो परिचितों के साथ कोसी नदी के किनारे नहाने लगे थे। इनमें 12 साल का एक बच्चा भी था। दिल्ली निवासी 20 वर्षीय शिवम, दीपांशु और दो अन्य को 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया था। नहाते हुए चारों को कुछ ही देर हुई थी। अचानक नदी का स्तर बढ़ गया। जिसके कारण चारों फंस गए। बचाव दल ने चारों को रस्सी के सहारे निकाला था।

यह भी पढ़ें:ISI ने बदला प्लान, घुसपैठ के लिए इन रास्तों से आतंकी भेज रही पाक आर्मी…देखिए Exclusive तस्वीरें

---विज्ञापन---

First published on: Jul 22, 2024 08:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola