---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

कलयुगी मां ने 10 माह की बच्ची की बेरहमी से की हत्या, बाथरूम में शेविंग के ब्लेड से गला काटा

Ahmedabad Girl Child Murder: गुजरात के अहमदाबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी 10 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने अपने पति की शेविंग किट से ब्लेड निकाली। बच्ची को बाथरूम के अंदर लेकर गई और मौत के घाट उतार दिया। वजह चौंकाने वाली है।

---विज्ञापन---

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपनी 10 माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला अपने पति से खुश नहीं थी और तलाक लेना चाहती थी। वह दूसरी शादी करना चाहती थी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान 26 वर्षीय रिजवाना वडनगरवाला के तौर पर हुई है। जिसने ब्लेड के गला रेतकर मासूम को मौत के घाट उतारा। महिला ने 6 जुलाई को अस्तोडिया स्थित घर में वारदात को अंजाम दिया। महिला के पति 30 वर्षीय आमीन वडनगरवाला की शिकायत पर महिला को अरेस्ट किया गया है। आमीन ने आरोप लगाया कि रिजवाना उससे खुश नहीं थी। तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहती थी।

दूसरी शादी में फातिमा को बाधा मान रही थी रिजवाना

रिजवाना को लगता था कि फातिमा उसकी दूसरी शादी में बाधा बन रही है। इसलिए रिजवाना ने फातिमा को ठिकाने लगाने की सोची और ब्लेड से गला रेत दिया। दोनों ने 2022 में शादी की थी। पिछले साल फातिमा का जन्म हुआ था। आमीन की मां सायराबानो ने शनिवार शाम को उसे फोन कर फातिमा के गले से खून बहने की जानकारी दी। इस दौरान पड़ोसी और रिजवाना उसे एलिसब्रिज के वीएस अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने बताया कि फातिमा के गले पर ब्लेड से गहरा घाव हुआ है। उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उन लोगों को संदेह हुआ तो रिजवाना से बात की गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Amarnath Yatra: पहली बार यात्रा के एक हफ्ते में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, शिवभक्तों में मायूसी

रिजवाना ने आमीन से कहा कि वह उससे तलाक लेना चाहती है। दूसरी शादी करना चाहती है। वह उसके साथ रहकर खुश नहीं है। आमीन के अनुसार रिजवाना ने कबूल किया कि बेटी की हत्या की है। क्योंकि वह दूसरी शादी में बाधा बन रही थी। बच्ची जिंदा रहती तो वह उसे नहीं छोड़ पा रही थी। जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने की नीयत से नहलाने के बहाने बाथरूम में लेकर गई थी। आमीन के शेविंग किट से ब्लेड निकाला और फातिमा का गला रेत दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए। बच्ची खून से लथपथ मिली। जिसके बाद आमीन को फोन कर जानकारी दी गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बारिश पर ब्रेक लगते ही अमरनाथ यात्रा को मिली हरी झंडी, जानें जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 08, 2024 04:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola