Gujarat Oldest Railway Station New Overbridge: गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के कायाकल्प प्रोजेक्ट में सदियों पुराने कालूपुर-सलंगपुर रेलवे ओवरब्रिज का रेनोवेशन किया जा रहा है। सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कालूपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के तहत 440 करोड़ की लागत से कालूपुर और सालंगपुर रेलवे ओवरब्रिज के लिए चार लेन समेत कार्यों के लिए राज्य सरकार के 50 प्रतिशत हिस्से के रूप में 220 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है।
चौड़ा होगा कालूपुर-सलंगपुर रेलवे ओवरब्रिज
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के कायाकल्प परियोजना के तहत पुराने कालूपुर-सलंगपुर रेलवे ओवरब्रिज के चार लेन सहित नवीकरण कार्यों के लिए राज्य सरकार के योगदान के रूप में यह पैसा आवंटित किया है। 2010 में शुरू की गई स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत रेलवे ओवरब्रिज को चौड़ा करने के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।
100 साल से ज्यादा पुराना है रेलवे ओवरब्रिज
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर कालूपुर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण 108 साल पहले 1915 में और सालंगपुर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण 83 साल पहले 1940 में हुआ था। वर्तमान में, इस कालूपुर रेलवे ओवर ब्रिज (मनु भाई परमार ब्रिज) में दोनों तरफ फुटपाथ के साथ तीन लेन है और सालंगपुर रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई दो लेन है।
4 लेन का पुनर्निर्माण
इन पुलों की जीवन अवधि और सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ते यातायात भार को देखते हुए, दोनों पुलों को ध्वस्त कर दिया जाएगा और रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा चार लेन का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सीएम भूपेंद्र पटेल ने राधनपुर शहर और भिलोट मार्ग पर मौजूदा रेलवे क्रॉसिंग एलसी-100-2ई पर नए ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 52.83 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राधनपुर-भिलोट-सुइगाम को जोड़ने वाली इस सड़क पर स्वीकृत ओवरब्रिज के निर्माण से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने शुरू किया खेल महाकुंभ 3.0, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने इन तीनों पुलों के संचालन के लिए स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार कालूपुर रेलवे ओवर ब्रिज (मनु परमार ब्रिज) के लिए 106.67 करोड़, सारंगपुर रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 113.25 करोड़ और राधनपुर ब्रिज के लिए 52.83 करोड़, कुल 272.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल के इस निर्णय से इन दोनों शहरों में कनेक्टिविटी सुगम होगी, यातायात का बोझ कम होगा तथा नागरिकों का समय, ऊर्जा एवं ईंधन की बचत होगी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines