Gujarat Election 2022: गुजरात के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, नड्डा बोले- जो कहा, वह करके दिया
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए गुजरात की जनता से कई वायदे किए हैं। इस दौरान गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है, उस पर चलना और उसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानव गरिमा के लिए भी भाजपा सरकार ने काम किया है। महिलाओं के लिए इज्जत घर बना कर दिया है। हमने जो कहा है वह करके दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1596387141030121472
नड्डा ने कहा कि मजदूरों के लिए हम एक श्रमिक क्रेडिट कार्ड बनाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से हम उन्हें बिना ब्याज के 2 लाख तक का लोन देंगे। इसी तरह से एससी, एसटी, ओबीसी या आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का एडमिशन अगर किसी टॉप रैंकिक कॉलेज में होता है तो उसकी पढ़ाई के लिए वन टाइम इंसेंटिव की तरह 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा सभी पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण, स्कूल फीस में 25 फीसदी कटौती और बेरोजगारी भत्ता में बढ़ोतरी का भी कांग्रेस ने वादा किया है।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 1 को जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: