महिसागर में भीषण सड़क हादसा, ईको कार-एसयूवी में टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला

Eco car SUV crash Gujarat: गुजरत के महिसागर जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ईको सवार कार युवक जिंदा जल गया। वहीं एसयूवी सवार 9 लोग घायल हुए हैं।

Mahisagar Road Accident

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Mahisagar Road Accident: गुजरात के महिसागर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शामला चौराहे पर एक ईको कार और एसयूवी की भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको कार सवार युवक की जलने से मौत हो गई। जबकि एसयूवी सवार 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जबकि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

हादसे के बाद ईको में लगी आग

जानकारी के अनुसार पूरा मामला शामला चौराहे के पास का है। यहां मालेकपुर जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह तेज गति से आ रही एसयूवी और ईको कार में आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद ईको कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चालक बाहर नहीं निकल सका और कार में ही जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में 9 अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Advertisment

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि बारिश के कारण ज्यादातर लोग घटनास्थल से दूर ही मौजूद रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और फायर बिग्रेड की हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया। जबकि ईको सवार मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया है। मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ