Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात से आम नागरिक और किसानों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा गुजरात में प्रॉपर्टी खरीदने प्रोसेस को असान कर दिया है। राज्य सरकार ने गुजरात में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और कृषि भूमि विक्रय मामलों में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को लेकर अहम फैसला लिया हैं। इसके साथ गुजरात के लोगों के लिए अब प्रॉपर्टी खरीदना आसान हो जाएगा। राज्य सरकार ने यह फैसला अहमदाबाद के आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी की मांग देखते हुए किया है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का फैसला
दरअसल, अहमदाबाद के साथ-साथ उसके आसपास के गांवों में लगातार विकास हो रहा है। जिसकी वजह से अहमदाबाद के पड़ोसी गांवों की जमीन की कीमतें बढ़ रही है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कृषि भूमि विक्रय मामलों के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सीएम भूपेन्द्र पटेल के सामने प्रस्ताव आया कि खेती की इजाजत नहीं मिलने पर मूल किसान-मालिक के सत्यापन के मामलों में रिकॉर्ड की अनुपलब्धता होती है, जिसकी वजह से किसानों और आवेदकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएम भूपेंद्र ने किसानों की मूल वास्तविकता के सत्यापन के संबंध में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण विक्रय-पत्र और गैर-कृषि मंजूर मामलों को आसान बनाने का उद्देश्य से यह फैसला लिया लिए हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, अब तक 8 शव बरामद
ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच
इस फैसले के तहत किसान होने के उपलब्ध ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच करने के बाद, सभी राजस्व प्राधिकारी किसान की पहचान के लिए नोट को प्रमाणित करने का फैसला लेगा। किसान बिक्री नोट को प्रमाणित करने का निर्णय लेते समय प्रामाणिकता प्रमाण पत्र पर जोर नहीं देगा। हालांकि, ऐसी कृषि भूमि के स्वामित्व विलेख में विक्रय नोट दर्ज करते समय, कृषक को निर्धारित प्रपत्र में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह खुद किसान है।
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
11 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
11 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines