ICU में मरीज के पैर कुतर गए चूहे! गुजरात के सरकारी अस्पताल में चूहों का कहर

Rats Gnawed Patient’s Leg In Anand Hospital: आणंद के सरकारी अस्पताल में चूहों द्वारा एक मरीज का पैर कुतर देने की घटना सामने आई है। लेकिन अस्पताल ने इसके लिए मरीजों को जिम्मेदार बताया है।

Rats

Representative Image (Pixabay)

भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद

विज्ञापन

Rats Gnawed Patient’s Leg In Anand Government Hospital : गुजरात के आणंद जिले के सरकारी अस्पताल में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, यहां इलाज कराने पहुंचने वाले लोगों को चूहों के आतंक का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज यहां के आईसीयू में भर्ती था जहां चूहों ने रात में उसका पैर ही कुतर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार मरीज ही हालत इसके बाद और खराब हो गई है।

विज्ञापन

मरीजों की वजह से ही बढ़ रहे चूहे!

आणंद के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में 75 साल के लाल भाई भर्ती थे। उनका पैर चूहों ने कुतर दिया। उनके परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस घटना के बाद भी डॉक्टर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और उनका इलाज ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने खुद को बचाते हुए मरीजों को ही जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है। उनका कहना है कि मरीज गंदगी फैलाते हैं इसलिए चूहे बढ़े हैं।

विज्ञापन

अस्पताल ने दी मरीजों को नसीहत

अस्पताल के सुपरिटेंडेट ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मरीजों के साथ आने वाले लोग यहां गंदगी फैलाते हैं जिस वजह से चूहे पनपते हैं। उन्होंने अपनी गलती मानने से इनकार करते हुए तीमारदारों को ही नसीहत दी है कि गंदगी न फैलाएं। हालांकि, यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले जामनगर में स्थित जीजी हॉस्पिटल में एक शव को चूहों ने खा लिया था। इस मामले के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ