हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए पहुंचे सेना के जवान, वीडियो आया सामने

Gujarat Borewell Incident: बच्ची को बचाने पहुंचे आर्मी के जवान भी जी जान से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ समेत प्रशासनिक अमला भी बचाव कार्य में जुटा है। जिले के अधिकारियों समेत पुलिस की टीम भी मौजूद है।

विज्ञापन

Gujarat girl fell into borewell Dwarka rescue operation: गुजरात के द्वारका जिले में ढाई साल की एक मासूम बच्ची बोरवेल में गिर गई है। बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना द्वारका जिले के कल्याणपुर तहसील के रण गांव की है। यहां बोरवेल में गिरी 2.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान में भारतीय सेना (Indian Army) के जवान भी लगाए गए हैं। सूचना पाते ही मौके पर जिलाधिकारी भी पहुंचे। अन्य की अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आया है।

लगातार हो रही बचाने की कोशिश

बच्ची को बचाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरवेल खुला हुआ था जिस वजह से बच्ची उसमें गिर गई। उसे ऑक्सीजन दिए जाने की भी खबरें हैं। खबर लिखे जाने तक बच्ची की हालत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बच्ची का नाम एंजल बताया जा रहा है। उसे बचाने पहुंचे आर्मी के जवान भी जी जान से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ समेत प्रशासनिक अमला भी बचाव कार्य में जुटा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सरकार ने घोषित किया आतंकी, UAPA के तहत बड़ा एक्शन

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची देर से गायब थी और काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा था। इस वजह से उसके परिजन काफी परेशान थे। कुछ देर बाद पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। इसके बाद अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। मौके पर उसके परिवार के लोग भी मौजूद हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-UN के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज में जयशंकर का भाषण, ऐसा क्या बोले थे भारत के विदेश मंत्री?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola