हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में मां के शव के साथ 2 दिन रहा ज्योतिषी, फिर 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Ghaziabad Astrologer Suicide Case: गाजियाबाद में एक ज्योतिषी ने मां की मौत के बाद दो दिन तक शव के साथ रहने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में कर्ज, रिश्ते और मानसिक तनाव जैसे कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं.

विज्ञापन
Credit: News24

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. यहां एक 42 साल के ज्योतिषी ने अपनी मां की मौत के बाद दो दिनों तक उनके शव के साथ घर में रहकर आखिर में खुदकुशी कर ली. पुलिस जांच में इस घटना से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. ये घटना 19 मार्च की बताई जा रही है. गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले राजवीर नाम के शख्स ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो उनके फ्लैट में उनकी 70 वर्षीय मां का शव मिला, जो कम से कम दो दिन पुराना बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: लूडो में भाभी से हार झेल नहीं पाया देवर, बदले की आग में उठाया खौफनाक कदम

कैसे हुई मां की मौत?

पुलिस के मुताबिक, मां के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे फिलहाल हत्या की आशंका से इनकार किया गया है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. जांच में ये भी सामने आया है कि राजवीर अपनी मां के बेहद करीब था. पुलिस ने बताया कि वो अपने परिचितों से अक्सर कहता था कि अगर उसकी मां की मौत हो गई तो वो भी जी नहीं पाएगा. घटना से पहले राजवीर ने अपनी अलग रह रही पत्नी को मोबाइल का लॉक कोड भेजा था. जब पुलिस ने फोन की जांच की, तो पता चला कि वो हरियाणा की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में था और उससे शादी करना चाहता था. इसके अलावा, आर्थिक तंगी भी इस मामले का बड़ा कारण मानी जा रही है. पुलिस के मुताबिक, राजवीर पर करीब 15 से 16 लाख रुपये का कर्ज था.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि राजवीर पिछले कुछ समय से काम भी नहीं कर रहा था और परिवार से भी दूरी बना चुका था. राजवीर का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और वो अपनी मां के साथ ही रहता था. पिछले कुछ सालों में उसने अपने पिता और भाई को भी खो दिया था, जिससे वो मानसिक रूप से काफी परेशान था. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजवीर पड़ोसियों से भी ज्यादा बात नहीं करता था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. अभी ये साफ नहीं है कि मां की मौत नेचुरल कारणों से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है.

ये भी पढ़ें: 2 पत्नियां…18 बच्चों के पिता को प्रेमिका ने दी ऐसी सजा, सुनकर कांप जाएगी रूह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola