हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'शिवाजी की जमीन पर नहीं...' पुणे में लगाए गए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों पर बोले एकनाथ शिंदे

विज्ञापन

मुंबई: पुणे में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर राष्ट्र-विरोधी नारों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है। कहा जा रहा है कि PFI के खिलाफ पुणे में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करते हुए कट्टरपंथी संगठन के कैडरों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे।

अभी पढ़ें – अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में NIA की छापेमारी, 100 से ज्यादा PFI वर्कर्स अरेस्ट

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुणे में जिस तरह के राष्ट्र-विरोधी ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए, उसके लिए जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पुलिस निश्चित रूप से उचित कार्रवाई करेगी और शिवाजी की भूमि पर इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

अभी पढ़ें – Raju Srivastav Funeral: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आज दी जाएगी आखिरी विदाई, दिल्ली में अंतिम संस्कार

विज्ञापन

वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। नागपुर में फडणवीस ने कहा कि अगर कोई महाराष्ट्र या भारत में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाता है, तो उस व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम उनका पता लगाएंगे और उनके खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola