भारत के अलग-अलग राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। दूसरी ओर गर्मी के महीने में आग लगने की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही है। क्या आपको पता है कि इन घटनाओं के पीछे का कारण क्या हो सकता है? आम तौर पर आप और हम आग लगने को भगवान की मर्जी या प्राकृतिक घटना मान लेते हैं, लेकिन इसके पीछे मानव का योगदान भी काफी ज्यादा है। अभी हाल ही में दिल्ली के प्रीत विहार में बीती रात एक प्राइवेट स्कूल में आग लग गई। इस आग में स्कूल के पास खड़ी कार भी लपेटे में आ गई। मौके पर दमकल गाड़ियां ने आग बुझाने का काम जारी रखा। वहीं, फायर ऑफिसर फिरोज खान ने बताया कि हमें बीती रात आग लगने की खबर मिली। स्कूल के बराबर में खड़ी इमारत के पास खड़ी एक कार में आग लग गई थी। फिलहाल, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
गर्मी में आग लगने की घटना क्यों बढ़ती है?
गर्मी के महीने में ज्यादातर घरों में बड़ी संख्या में एसी, पंखे, कूलर समेत अलग-अलग तरह के बिजली के उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं। गर्मियों में आग लगने की घटना में बड़ा हाथ शॉर्ट सर्किट का होता है। गर्मी में तापमान काफी ज्यादा होता है। इस वजह से इलेक्ट्रिक उपकरण भी काफी गर्म हो जाते हैं। यही कारण है कि इन उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की आशंका भी काफी बढ़ जाती है।
ओवरलोडिंग भी बन सकता है कारण
गर्मी के महीने में भारी संख्या में इलेक्ट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल के कारण ओवरलोडिंग हो जाती है जो कि बड़ी आग का कारण बनती है। ओवरलोडिंग के कारण बिजली की वायरिंग भी जल जाती है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर जल जाते हैं और गर्मी के कारण तार भी टूटने का खतरा रहता है। ऐसे में एक चिंगारी भी बड़ी आग का कारण बनती है।
कैसे करें बचाव?
बिजली उपकरणों का रखरखाव
विद्युत उपकरणों का उचित रखरखाव करना चाहिए, जिससे शॉर्ट सर्किट होने की संभावना न हो। इलेक्ट्रिक बैटरी की क्षमता से ज्यादा उपयोग न करें। जलती हुई माचिस की तीली, मोमबत्ती के साथ-साथ अगरबत्ती जैसी चीजों को छोटे बच्चों से दूर रखें। गैस सिलेंडर की समय-समय पर जांच कराएं।
इंजन ओवरहीट का रखें ध्यान
ज्वलनशील पदार्थों का उचित रखरखाव किया जाए। इलेक्ट्रिक खतरों से सुरक्षित रहें, इंजन ओवरहीट का ध्यान रखें, सुरक्षित धूम्रपान की आदतें अपनाएं। इन चीजों पर ध्यान देकर इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। आग लग जाने वाली स्थिति में घबराएं नहीं, संयम से काम लें।
आग लगने जैसे क्षेत्रों के आसपास पानी की व्यवस्था हो
आग लगने वाले सामान, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंटका सावधानी से प्रयोग करें। आग संभावित क्षेत्रों के आसपास पानी की व्यवस्था हो। अग्निशमन उपायों का सही तरह से विकसित किया जाए।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में हार के बाद AAP की नई कोशिश, अरविंद केजरीवाल ने किया स्टूडेंट विंग का ऐलान
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
28 mins agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
1 hr agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
18 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
22 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
22 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines