Delhi Crime: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में दोहरे हत्याकांड के बाद फरार अनिल उर्फ सोनू मटका की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। 31 अक्टूबर की रात को आरोपी ने चाचा-भतीजा की हत्या की थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी की मेरठ के टीपी नगर इलाके में घेराबंदी की गई थी। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मटका की हत्या और डकैती के 6 मामलों में तलाश थी।
यह भी पढ़ें:नोएडा से अमेरिकंस को लगा रहे थे चूना, फर्जी कॉल सेंटर से 76 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
39 साल का आरोपी मटका मूल रूप से यूपी के बागपत जिले के गांव शेरपुर लुहारा का रहने वाला था। वह पिछले दिनों दिल्ली में गोकुलपुरी इलाके के करावल गांव में रह चुका था। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या, हथियार और कैश लूट के मामले दर्ज थे। आरोपी 8वीं क्लास तक पढ़ा था। इसके बाद उसने मोटर मैकेनिक का काम शुरू किया था।
यह भी पढ़ें:हाशिम बाबा गैंग का बदमाश सोनू एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी डबल मर्डर में वांछित
पहली बार उसे गाजियाबाद के लोनी इलाके में मर्डर व डकैती के मामले में पकड़ा गया था। जिसके बाद मटका लंबे समय तक दिल्ली की जेल में बंद रहा था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के फर्श बाजार, लाहौरी गेट, करोल बाग, जाफराबाद, लक्ष्मी नगर और ज्योति नगर थाने में आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। वहीं, लोनी के थाने में भी आरोपी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। सोनू के पिता का नाम श्यामपाल सिंह है। उसके 3 भाई और एक बहन गांव में रहते हैं।
दिवाली की रात किया था डबल मर्डर
31 अक्टूबर (दिवाली की रात) को आरोपी ने आकाश शर्मा और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी। दोनों अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को अरेस्ट किया था। आरोपी ने सोनू मटका के साथ वारदात करने की बात कबूली थी। मटका ने 7 अक्टूबर 2022 को करोल बाग के आर्य समाज रोड स्थित गणपति प्लाजा ऑफिस से डेढ़ करोड़ रुपये लूटे थे। पुलिस ने इस मामले में 4 बदमाश पकड़े थे। सन्नी नाम के बदमाश से 10 लाख की रिकवरी भी हुई थी।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
23 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines