दिल्ली एयरपोर्ट से 5 लाख का इनामी आतंकवादी कुलविंदरजीत सिंह गिरफ्तार
Edited By Amit Kasana

प्रतिकात्मक चित्र
Edited By Amit Kasana

प्रतिकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट से 5 लाख का इनामी आतंकवादी कुलविंदरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एनआईए (NIA) गुप्त सूचना के आधार पर की। आरोपी मोस्ट वॉन्टेड खालिस्तानी आतंकवादी है। वह साल 2019 से फरार चल रहा था। जसके बाद एनआईए ने उसके बारे में सूचना देने पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
https://twitter.com/ANI/status/1594711912851582976?s=20&t=mOsKOLYAo5YxGtZObn7i7Q
जानकारी के मुताबिक कुलविंदरजीत सिंह उर्फ ‘खानपुरिया’ बैंकॉक से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां पहले से घात लगाए बैठे एनआईए की टीम ने उसे धर-दबोचा। कुलविंदरजीत सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा है। उस पर पंजाब में हत्या की साजिश, समेत अनेक आतंकवादी मामले दर्ज हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर पंजाब में आतंकवादी संगठनों के जाल को तोड़ेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: