Swiss Woman Murder Case Latest Updates Delhi Man Arrested: दिल्ली पुलिस ने 30 साल की स्विस महिला की हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। स्विट्जरलैंड की महिला का शव पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि शव के हाथ और पैर को जंजीरों से बांधे दिया गया था, जबकि शव के ऊपर हिस्से को काले प्लास्टिक से ढक दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी और महिला की मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। आरोपी पहली मुलाकात के बाद से महिला के साथ रिलेशन में था। आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके पीछे के कारणों के बारे में कहा जा रहा है कि उसे शक था कि महिला का किसी और के साथ अफेयर है।
भारत बुलाकर हत्या की योजना बनाई
पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप था। गुरप्रीत अक्सर महिला से मिलने स्विट्जरलैंड जाता था। किसी और से अफेयर के बारे में संदेह के कारण, आरोपी ने महिला को इस बार भारत आने के लिए कहा और उसकी हत्या की योजना बनाई।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने महिला पर जादू करने के बहाने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव शुक्रवार सुबह तिलक नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल के पास मिला था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि शव को एक कार में घटनास्थल पर लाया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, कार के नंबर के जरिए रजिट्रेशन नंबर का पता लगाया गया। फिर एक टीम ने गाड़ी के मालिक का पता लगाया। पुलिस की टीम जब कार के मालिक के पास पहुंची तो उसने बताया कि दो महीने पहले ही उसने कार बेच दी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी गुरप्रीत तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आरोपी के घर से 2.25 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में भी जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
19 mins agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
56 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
18 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
22 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
22 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines