---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Shraddha Murder Case: आफताब ने जेल प्रशासन से कर डाली इन चीजों की मांग, जानें कैसे समय बीताना चाहता है

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब पूनावाला ने अब जेल प्रशासन से डिमांड करने लगा है। जेल सूत्रों के मुताबिक उसने अपना समय बीताने के लिए जेल अधिकारियों से नॉवेल, और पढ़ने के लिए किताबें देने की मांग की है। Shraddha murder case | Accused Aftab has asked […]

---विज्ञापन---

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब पूनावाला ने अब जेल प्रशासन से डिमांड करने लगा है। जेल सूत्रों के मुताबिक उसने अपना समय बीताने के लिए जेल अधिकारियों से नॉवेल, और पढ़ने के लिए किताबें देने की मांग की है।

---विज्ञापन---

आफताब ने किन विषयों पर किताबें देने की मांग की है इसका खुलासा अभी जेल प्रशासन ने नहीं किया है। उम्मीद है जल्द ही जेल प्रशासन उसे किताबें व नॉवेल देगा। इससे पहले आज जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब ने श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए चाइनीज चाकू (क्लीवर) का यूज किया था। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि जिस चाइनीज चाकू का इस्तेमाल उसने श्रद्धा के शव को काटने के लिए किया था, उस हथियार को उसने कहां फेंका है। पुलिस अब आफताब की निशानदेही पर चाइनीज चाकू की तलाश कर रही है।

फांसी का भी अफसोस नहीं 

इससे पहले आफताब ने अपने पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा था कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो उसे अफसोस नहीं होगा। आगे वह बोला था कि मरने के बाद जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं। पुलिस के अनुसार आफताब का श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का थोड़ा-सा भी अफसोस नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो सच बताए वह बेहद चौंकाने वाले हैं। आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। फिर शरीर के अंगों को फेंकने के लिए उसे तीन सप्ताह तक 300 लीटर वाले फ्रिज में रखा था।

First published on: Dec 03, 2022 05:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola