---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

कारोबारी के हत्यारे की मदद करने वाला दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, मिल चुका है आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Delhi police sub inspector sukhiber singh arrest: पुलिसकर्मी हत्यारों की मदद कर रहा था। उसने हत्यारों को छिपने में सहायता की और उन तक पैसे पहुंचाए।

---विज्ञापन---

Delhi police sub inspector sukhiber singh arrest: पूर्वी दिल्ली इलाके में कारोबारी की हत्या करने वाले की मदद करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अपने ही सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को गिरफतार किया है। सब इंस्पेक्टर को स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने तकनीकी सर्विलांस के बाद गिरफ्तार किया है।

सब इस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने हत्यारों को छिपने में मदद की

दरअसल, 8 दिसंबर 2024 को फर्श बाजार इलाके में बिजनेसमैन सुनील जैन की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या की गई थी। सुनील जब अपने घर के पास सैर कर रहे थे तो दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए थे। पकड़े गए सब इस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने हत्यारों को छिपने में मदद की। इसके अलावा उनके पास पैसे भी पहुंचाए।

---विज्ञापन---

जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया था

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ये मामला आपसी रंजिश का लग रहा था। लेकिन जांच में सामने आया कि सुनील जैन को हत्यारों ने गलती से मार दिया, वह तो किसी और की हत्या करने आए थे। इस मामले की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

गैंगस्टर हाशिम बाबा का सामने आया था नाम 

पुलिस के अनुसार इलाके के गैंगस्टर हाशिम बाबा के गुर्गे अनिल उर्फ सोनू मटका ने प्रॉपर्टी डीलर आकाश और ऋषभ को गोली मार दी थी। आकाश शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारों को सुपारी दी गई। हत्यारे आकाश के हत्यारे को मारने आए थे लेकिन गलती से सुनील उनके सामने आ गए।

---विज्ञापन---

पुलिस ने शुरू की सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच 

बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह सिपाही भर्ती हुआ था। उसने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन लिया और अब वह सब इंस्पेक्टर है। पुलिस अब सुखबीर का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। उसने अपने कार्यकाल में कहां काम किया और किन केसों पर काम किया, वह फाइल देखी जा रही हैं।

First published on: Feb 17, 2025 09:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola