घर के बाहर पेशाब कराने से टोका, शख्स ने महिला के ऊपर पिटबुल छोड़ा

Pitbull owner release dog on woman in Delhi :दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रहने वाली एक महिला को पिटबुल डॉग को घर के बाहर टॉयलेट कराने से मना करना महंगा पड़ गया। महिला के मना करने पर शख्स ने उसके ऊपर पिटबुल छोड़ दिया।

Blue-Nose-Pitbull-review (1)

Pitbull owner release dog on woman in Delhi(विमल कौशिक): नॉएडा में लिफ्ट से कुत्ते ले जाने के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन आज हम कुत्ता प्रेमियों को ऐसी खबर सुनाने जा रहे हैं, जिससे आप भी एक बार जरूर कहेंगे ‘अब तो हद हो गई’। दरसअल दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला को पिटबुल डॉग को अपने घर के बाहर टॉयलेट कराने से मना करना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन

बता दें कि पिटबुल का मालिक घर के बाहर कुत्ते को टॉयलेट करा रहा था, तभी घर की मालकिन वहां आ जाती है और उस शख्स की हरकत पर गुस्सा हो जाती है, वह यहीं ही नहीं रूकती। महिला, उस शख्स से पिटबुल को वहां से ले जाने को कहती है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मामला यहीं नहीं थमा, महिला के मना करने पर शख्स ने पहले महिला को धक्का दे दिया, उसके बाद पिटबुल डॉग को उसके ऊपर छोड़ दिया। जिसके बाद पिटबुल ने महिला को घायल कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी, जिसके आधार पर स्वरूप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

महिला रिया देवी का आरोप है कि पिटबुल डॉग का मालिक हर रोज दरवाजे पर कुत्ते से टॉयलेट करवाता है, जिसकी शिकायत करने रिया देवी पिटबुल के मालिक के घर गयी तो मालिक ने उसके ऊपर पिटबुल को छोड़ दिया। पिटबुल डॉग ने रिया देवी के हाथ-पैर समेत 5 जगहों पर काट लिया। जिसके बाद आसपास के मौजूद लोगों ने महिला को पिटबुल डॉग से छुड़वाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ