---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

पटेल नगर विधायक राजकुमार आनंद हो सकते हैं मंत्री, सीएम केजरीवाल ने एलजी को भेजा पत्र

नई दिल्ली: पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद दिल्ली कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। यह पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह ले सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को राजकुमार आनंद को लेकर चिट्ठी लिखी है। राजकुमार आनंद होंगे केजरीवाल सरकार में मंत्री ◆ राजेंद्र पाल गौतम की […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद दिल्ली कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। यह पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह ले सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को राजकुमार आनंद को लेकर चिट्ठी लिखी है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें हिमाचल के लिए AAP ने जारी की 54 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

बता दें कि देवी-देवताओं पर विवादित बयान देने के बाद राजेंद्र पाल गौतम विवादों से घिर गए थे। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

---विज्ञापन---

आरोप है कि उन्होंने महासभा में लोगों को शपथ दिलाई कि ‘राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा’। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी पर हमलावर थे और आप से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी।

इस्तीफा देने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने ट्विटर पर लिखा था कि आज महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 19, 2022 10:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola