Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में भीषण अग्निकांड, पालम क्षेत्र में आग लगने से 6 लोगों की मौत

दिल्ली के पालम के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसमें तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 18, 2026 12:08

दिल्ली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। पालम में एक इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। सूचना पर करीब 30 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अभी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

दिल्ली के पालम के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसमें तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पार्किंग में EV कार चार्जिंग कैसे बनी काल? इंदौर अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पालम स्थित बहुमंजिला आवासीय भवन में हुई भीषण अग्निकांड के बारे में जानकर अत्यंत व्यथित हूं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कुछ लोग अभी भी भवन के अंदर फंसे हुए हैं। कार्रवाई पर बात करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना!

राहत बचाव कार्य हुआ तेज

प्रशासन ने राहत बचाव कार्य तेज कर दिया है। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य तेज कर दिया है। दमकलकर्मियों ने इमारत में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ताकि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

यह भी पढ़ें: इंदौर में अमोनिया गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, सांस लेने में तकलीफ होते ही बाहर निकले लोग

First published on: Mar 18, 2026 11:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.