दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग; दमकल की 20 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Delhi News: नई दिल्ली के कीर्ति नगर में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर जुटी हुई है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की कोई आशंका नहीं जताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद कारणों की जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार शाम एक फैक्ट्री में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में लगी हुई हैं। आग में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
#WATCH | Firefighters engaged in an operation to douse fire in a factory in Delhi's Kirti Nagar Industrial Area pic.twitter.com/6h2NdW8gKY
— ANI (@ANI) June 11, 2023
आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी, जहां फर्नीचर का काम चल रहा था। बताया गया है कि आग से सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दमकल विभाग को शाम करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग बुझाने का ऑपरेशन जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: