दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने चल रहे एंटी-ड्रग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में करीब ₹2 करोड़ से अधिक कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
क्राइम ब्रांच की टीम कों सूचना मिली थी जिसके बाद मोती नगर निवासी सार्थक त्यागी (30) के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान कई तरह के नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिनमें—
गांजा – 1016 ग्राम
चरस – 1112 ग्राम
MDMA – 17 ग्राम
एक्स्टेसी टैबलेट – 1 ग्राम
शरूम्स – 4 ग्राम
बरामद ड्रग्स की कुल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है. सप्लायर भी गिरफ्तार हो चुका है. पूछताछ के दौरान सामने आया कि सार्थक त्यागी इंटरस्टेट नेटवर्क के जरिए ड्रग्स मंगाकर सप्लाई करता था. जांच में उसके सप्लायर कुलप्रीत सिंह उर्फ सनी (29), निवासी अशोक विहार का नाम सामने आया, जिसे बाद में क्राइम ब्रांच टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें;जंतर-मंतर पर आज गरजेंगे केजरीवाल, ‘महासभा’ में बताएंगे क्या है अब आगे का प्लान
पहले भी दर्ज हैं केस
आरोपी सार्थक त्यागी के खिलाफ पहले भी मोती नगर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच पहले से चल रही है.
यह भी पढ़ें;दिल्ली के डिफेंस कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, दिल्ली का AQI 400 के पार
8 mins agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
1 hr agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
13 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
14 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
20 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
21 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
22 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
22 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines