दिल्ली के गांधीनगर में फाइनेंसर से परेशान होकर एक 42 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले शख्स ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि एक फाइनेंसर उसे तंग कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मृतक की पहचान 42 वर्षीय ललित मोहन के तौर पर हुई है। परिवार के मुताबिक वीडियो 22 मार्च को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर बनाया गया था। ललित ने उसके 2 दिन बाद फंदे से लटककर जान दे दी। वीडियो में ललित कह रहा है कि उसने साल 2014 में एक संजीव जैन नाम के फाइनेंसर से 50 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। वह उसे तभी से परेशान कर रहा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था ललित
ललित मोहन वीडियो में कह रहा है कि ब्याज भरने के बावजूद अब फाइनेंसर उस पर 10 लाख रुपये पेंडिंग बता रहा है। ब्याज चुकाते-चुकाते वह परेशान हो चुका है, लेकिन फाइनेंसर की रकम उतरने का नाम नहीं ले रही है। गांधी नगर पुलिस को आत्महत्या की जानकारी 24 मार्च को एलएनजेपी अस्पताल से मिली थी। पूनम गुप्ता ने अपने पति को फंदे पर लटका देखा था, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आई। अस्पताल में ललित को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कैलाश नगर इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता था।
पुलिस को मोबाइल से मिला वीडियो
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला था, जिसमें मृतक का वीडियो सामने आया था। वीडियो में ललित मोहन ने अपनी मौत के लिए फाइनेंसर संजीव जैन को जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो में वह कह रहा है कि 2014 में जो 50 हजार रुपये फाइनेंस पर लिए थे, उसका काम नहीं बन पाया और पैसे फंस गए। इसके बाद आरोपी संजीव जैन उसे घर आने की बात कहकर डराता रहा। उसने पैसे बढ़ा-बढ़ाकर रकम 10 लाख रुपये कर दी। वह पिछले कई सालों से इसका ब्याज भर रहा है, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है। अब उसके पास पैसे नहीं बचे, मेरी मौत के लिए यही इंसान जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें:रेप मामले में फैसला देकर आए विवादों में, सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार; कौन हैं जस्टिस राम मनोहर मिश्र?
यह भी पढ़ें:दिशा सालियान मामले में पहले किया बचाव, अब मांगा आदित्य ठाकरे का इस्तीफा; कैसे बदले संजय गायकवाड़ के सुर?
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
11 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
11 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
43 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
46 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
17 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
18 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
21 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines