हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gaming Website चलाता था, ठप हुई तो बदला लेने को रची गंदी साजिश, देवी-देवताओं से कनेक्शन

Gaming Website Crime Update: युवक ने किसी और को फंसाने के लिए साजिश रची थी, लेकिन वो कहावत है न कि दूसरों के लिए गड्ढा खोदोगे तो खुद भी उसमे गिर सकते हो, युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन
Police Arrested Accused

विमल कौशिक, दिल्ली

Gaming Website Business Crime Update: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने BBA के एक छात्र को गिरफ्तार करके एक गंदी साजिश का पर्दाफाश किया है, जो युवक ने किसी और को फंसाने के लिए रची थी, लेकिन वो कहावत है न कि दूसरों के लिए गड्ढा खोदोगे तो खुद भी उसमे गिर सकते हो, आदर्श सैनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने अवधेश वर्मा बनकर एक शिकायत दिल्ली महिला आयोग को दी। वहां से यह शिकायत पुलिस की साइबर यूनिट तक पहुंची। शिकायत थी कि देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल साइट पर बेचा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 3 टीमें बनाई गईं और IT एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

<

विज्ञापन

>

बिहारी के राहुल को फंसाने के लिए रची साजिश

DCP हेमंत तिवारी पलिस को जांच में पता चला कि बिहार के रहने वाले राहुल नाम के शख्स के नाम से यह काम किया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत राहुल को हिरासत में लिया तो पूछताछ में पता चला कि पता और अन्य सब जानकारियां राहुल की ही थी, लेकिन यह काम राहुल के नाम से कर कोई और रहा था। देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें सोशल साइट पर बेचने के मामले में पुलिस की दूसरी टीम को टेक्निकल सर्विलांस से उत्तराखंड के एक आदर्श सैनी की जानकारी मिली। आदर्श को जब पुलिस ने उठाया तो पूरा मामला साफ हो गया। महिला आयोग को शिकायत करने वाला अवधेश वर्मा भी आदर्श ही था और साइट पर आपत्तिजनक तस्वीरें डालने वाला भी आदर्श ही थी। अब सवाल यह था कि आखिर आदर्श ऐसा काम कर क्यों रहा था?

विज्ञापन

पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि कुछ महीनों पहले तक वह एक गेमिंग वेबसाइट फ्री फायर टॉपअप चला रहा था, जिससे उससे हर महीने 4 से 5 लाख की कमाई हो रही थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। फिर उससे मिलती जुलती साइट राहुल ने बना दी तो उसकी कमाई बुरी तरह घटकर मात्र 80 हजार पर आ गई। तब भी उसे संतोष था, लेकिन उसकी वेबसाइट की शिकायत होने के बाद सितंबर में गेमिंग साइट को बंद कर दिया गया। इसके बाद आदर्श को लगने लगा कि यह सब राहुल ने किया है। बस वहीं से आदर्श ने राहुल को फंसाने और अपना बिज़नेस दोबारा जमाने के लिए यह गंदी साजिश रची। राहुल की सारी जानकारियां लेकर एक साइट पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बेचने लगा। उसे नहीं पता था कि पुलिस उसकी इस साजिश को महज 24 घंटों में खोल देगी। मुख्य आरोपी आदर्श सैनी अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता सरकारी अधिकारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola