दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियों ने लपटों पर पाया काबू

Lady Hardinge Medical College, Delhi News, Delhi Fire Incident

Delhi Fire Incident

Delhi Fire Incident: दिल्ली से बड़ी खबर है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। विभाग ने मौके पर कुल 7 फायर टेंडर भेजे। गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

दोपहर 2:24 बजे पुलिस को मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर 2:24 बजे आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई थी। आग मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो पर स्थित एनाटॉमी विभाग में लगी थी। यह विभाग पहले मंजिल पर था। आग विभाग के पूरे कमरे में फैल गई थी। अंदर जाना मुश्किल था। इसलिए दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के जरिए अपनी वहां तक पहुंच बनाई। दमकल कर्मियों ने आग को समय रहते बुझा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

चार दिन पहले एम्स में लगी थी भीषण आग

इससे पहले सात अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल के एंडोस्कोपी रूम में आग लगी थी। आग ऊपरी मंजिल पर थी। वहां से तेजी से धुआं निकल रहा था। बीच-बीच में लपटें भी निकल रही थीं। आग लगने के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आठ फायर टेंडर ने मिलकर आग पर काबू पाया था। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ था। समय रहते मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ