Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा कैसे फंस गई रिक्शा चालक के चंगुल में, हो गई यौन उत्पीड़न का शिकार

Delhi University Student Sexual Harassment Case: दिल्ली पुलिस ने छात्रा का यौन- उत्तपीड़न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सामने छात्रा ने बयां किया दर्द।

Author
Edited By : Swati Pandey Updated: Dec 11, 2023 23:57

Delhi University Student Sexual Harassment Case: दिल्ली पुलिस की मेहनत रंग लाई। निरंतर प्रयास से दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक पहले भी अपहरण, बलात्कार जैसे केस में जेल जा चुका है। आरोपी के ऊपर चोरी, डकैती मारपीट जैसे तमाम आरोप लग चुके हैं। छात्रा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उसके साथ अनैतिक हरकत की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने लगातार छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ते में गलत तरह से छुआ

आपको बता दें कि पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज की छात्रा है। छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया  कि सुबह लगभग 8:30 बजे आईएसबीटी बस स्टैंड से वह रिक्शा पर अपने कॉलेज जा रही थी। तभी रिक्शा चालक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। उसे गलत तरह से छुआ रिक्शेवाले की हरकत से घबराकर वह रास्ते में उतर गई। हड़बडाहट में रिक्शा का नंबर नही नोट कर पाई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: बलिया की नाबालिग को किडनैप कर ले गया था कर्नाटक, दो महीने तक किया रेप, पुलिस ने छुड़ाया तो आंसुओं से छलका पीड़िता का दर्द

100 से अधिक रिक्शा चालकों से की पूछताछ

थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ  सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के पास ऐसी कोई जानकारी नही थी, जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया मामले की जांच के दौरान सौ से ज्यादा रिक्शा चालकों से पूछताछ की गई। टीम के साथ लगातार मामले की जांच करते हुए आरोपी की जानकारी मिलते ही टीम के साथ उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में  रिक्शा चालक ने आरोपों को स्वीकार किया और बताया कि लड़की को अकेला पाकर उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बताया आरोपी करावल नगर का रहने वाला है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 11, 2023 11:15 PM

संबंधित खबरें