राहुल गांधी को एक और नोटिस! दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा- 'भविष्य में बिना अनुमति कैंपस में न आएं', स्टूडेंट्स की सुरक्षा का दिया हवाला

Delhi University, Rahul Gandhi, DU Campus

Rahul Gandhi

विज्ञापन

Delhi University: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी उन्हें नोटिस जारी करने वाली है। एक अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया जाएगा। उन्हें भविष्य में यूनिवर्सिटी कैंपस में बिना परमीशन आने के लिए आगाह किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि नोटिस मंगलवार या बुधवार को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताया जाएगा कि इस तरह के दौरे से स्टूडेंट्स की सुरक्षा को खतरा है। उन्हें इस तरह की किसी भी बातचीत के लिए उचित प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।

Advertisment

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1655912520073486336?s=20

पांच मई को राहुल ने किया था दौरा

राहुल गांधी ने पांच मई को यूनिवर्सिटी के एक पोस्ट ग्रेजुएट हॉस्टल का दौरा किया था। कुछ छात्रों के साथ बातचीत की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया था। यह एक अनधिकृत दौरा था। राहुल गांधी जब हॉस्टल में पहुंचे तो वहां कई छात्र लंच कर रहे थे। हम इसे कैंपस में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी को नोटिस भेजकर कहेंगे कि उन्हें इस तरह की हरकत नहीं दोहरानी चाहिए और छात्रों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहिए।

एनएसयूआई ने कहा- प्रशासन पर है दबाव

इस बीच, कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने आरोप लगाया है कि गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन पर दबाव था।

विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने आरोप का खंडन किया और कहा कि ऐसा कोई दबाव नहीं है। यह अनुशासन का मामला है। यूनिवर्सिटी के अधिकारी इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ