केजरीवाल से जेल में क्यों नहीं मिल पाईं सुनीता? आतिशी करेंगी दिल्ली CM से मुलाकात

Arvind Kejriwal Meet Sunita Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मंत्री आतिशी मार्लेना आज मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के साथ ही सुनीता की भी मुलाकात होनी थी लेकिन जेल नियमों के मुताबिक एक सप्ताह में कोई भी 2 व्यक्ति ही जेल में बंद व्यक्ति से मिल सकते हैं।

Arvind Kejriwal Meet Sunita Kejriwal

अब इस दिन जेल में बंद पति से मिल पाएंगी सुनीता

Arvind Kejriwal Meet Sunita Kejriwal: तिहाड़ जेल प्रशासन ने रविवार को सुनीता केजरीवाल को पति अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दिया। इस बीच आज आतिशी मार्लेना केजरीवाल से मुलाकात करने 12ः30 बजे तिहाड़ जेल आएगी। यह मुलाकात आज से ठीक एक सप्ताह पहले तय की गई थी। अगले दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान भी केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल आएंगे।

विज्ञापन

तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि पहले से तय मीटिंग हो जाने के बाद सुनीता पति केजरीवाल से मिल पाएगी। यानी वह मंगलवार के बाद उनसे मिल सकेंगी। जेल नियमों के अनुसार एक सप्ताह में कोई भी 2 व्यक्ति जेल में बंद कैदी से मिल सकते हैं। तिहाड़ प्रशासन के अनुसार केजरीवाल की पत्नी सुनीता अब तक तिहाड़ में उनसे 4-5 मिल चुकी हैं। जेल मैनुअल सबके लिए लागू है, चाहे वह कोई भी हो।

विज्ञापन

आतिशी को केजरीवाल से मिलने की इजाजत

आम आदमी पार्टी ने बताया कि आतिशी को केजरीवाल से मिलने की इजाजत है। नियमों के अनुसार सप्ताह में दो मुलाकात हो सकती है। हमने आतिशी के साथ सुनीता का नाम भी मेल के जरिए तिहाड़ प्रशासन को भेजा था, लेकिन जेल प्रशासन ने सुनीता की मुलाकात रोक दी।

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज

वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। याचिका में उन्होंने स्वयं की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। इससे पहले केजरीवाल ने हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका निरस्त कर दी कि केजरीवाल हो या कोई अन्य कानून सभी के लिए समान है। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ