दिल्ली के बाद नोएडा के स्कूलों में हड़कंप, बम की कॉल से मची अफरा-तफरी

Delhi Noida Private Schools Bomb Threat: दिल्ली और नोएडा के 9 स्कूलों में आज बम होने की सूचना से अफरा तफरी मची है। स्कूलों को खाली करा दिया गया है। कैंपस का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। एक ईमेल सर्कुलेट हुआ है, जिसने पुलिस विभाग के होश उड़ा दिए।

Delhi Noida Schools Bomb Blast

Delhi Noida Schools Bomb Blast

Delhi Noida Private Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद नोएडा के DPS स्कूल में आज सुबह हड़कंप मच गया। बच्चे रोज की तरह स्कूल पहुंच रहे थे और प्ले ग्राउंड में खेल रहे थे कि अचानक अफरा तफरी मच गई। पुलिस की टीमें डॉग स्क्वाड लेकर स्कूल के अंदर आईं और कोना-कोना खंगालने लगीं। यह देखकर छोटे-छोटे बच्चे सहम गए।

अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को उनके साथ घर भेज दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। बम निरोधक दस्ता भी स्कूल के कमरों की तलाशी ले रहा है। स्कूल प्रिंसिपल ने एहतियातन छुट्टी का ऐलान कर दिया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। स्कूल के आस-पास का इलाका भी सील कर दिया गया है।

दिल्ली-नोएडा के इन 15 स्कूलों में आया ईमेल

  • DPS द्वारका
  • DPS वसंत विहार
  • DPS रोहिणी
  • DPS नोएडा
  • संस्कृति स्कूल
  • एमिटी पुष्प विहार
  • मदर मैरी मयूर विहार
  • DPS नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा
  • KP स्कूल ग्रेटर नोएडा
  • BGS इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-5 द्वारका
  • सेंट थॉमस स्कूल, सेक्टर-19, गोयला डेयरी
  • सचदेवा ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-18
  • MBS इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-11
  • DPS मथुरा रोड
  • DPS आरके पुरम

 

ईमेल एड्रेस और कंप्यूटर IP पता करने की कोशिश

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिस ईमेल एड्रेस से धमकी भरा संदेश भेजा गया है, साइबर सेल यूनिट उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। किसने भेजा है और कहां से भेजा है? ईमेल एड्रेस पता लगते ही इसका खुलासा भी हो जाएगा। अभी तक की जांच में किसी भी स्कूल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

ईमेल में लिखा है कि बम फटेंगे, आग लगेगी और सब जलकर राख हो जाएगा। स्कूलों में इंप्लोसिव डिवाइस इंप्लांट किए गए हैं। इसके अलावा कई दिल दहलाने वाली बातें भी लिखी हैं। यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन इतने बड़े लेवर पर पैनिक फैलाया गया है कि दिल्ली-नोएडा के करीब 25 फायर ब्रिगेड ऑफिसों में भी स्कूलों में बम होने की सूचना आ चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ