---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

कौन हैं देवेंद्र यादव? संभालेंगे कांग्रेस की कमान, दिल्ली के धाकड़ विधायकों में रही है गिनती

Who is devendra yadav: देवेंद्र यादव दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी हैं और कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं।

---विज्ञापन---

Who is devendra yadav: अरविंदर सिंह लवली के बाद देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली की राजनीति में देवेंद्र यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वैसे, फिलहाल वह पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी हैं और कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं। इससे पहले वो उत्तराखंड में भी कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। बता दें साल 2008 से 2013 तक देवेंद्र यादव दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है।

---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव के बाद स्थायी

कांग्रेस नेताओं की मानें तो फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 के चलते यह नियुक्ति अंतरिम रूप में की गई है। अनुमान है कि बाद में यादव को स्थायी अध्यक्ष बना दिया जाए। वैसे अध्यक्ष बनने की रेस में दिल्ली के कई पूर्व विधायक जुगत में लगे हुए हैं। लेकिन चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन, प्रचार, सिंबल बांटने समेत अन्य कामों में पार्टी अध्यक्ष की जरूरत पड़ती है। लोकसभा चुनाव के चलते पार्टी आलाकमान के बाद फिलहाल स्क्रीनिंग का समय नहीं है।

अजय माकन के करीबियों में होती है गिनती

देवेंद्र यादव की बादली, स्वरूप नगर, समयपुर, सिरसपुर, यादव नगर, बादली गांव, भलस्वा डेरी, जहांगीरपुरी समेत अन्य इलाकों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। बता दें दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हैं। इस बार कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  ‘CM पद औपचारिक नहीं, राजनीतिक हितों को देश से ऊपर रखा’, केजरीवाल को लेकर क्या-क्या बोला हाईकोर्ट?

ये भी पढ़ें: रशियन युवती को दिल्ली एयरपोर्ट पर किसने दिया अपना नंबर? वीडियो में बताया सच

First published on: Apr 30, 2024 03:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola