Today Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के भारत मंडपम में आज AI इम्पैक्ट समिट का औपचारिक उद्घाटन होना है। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई VVIP मेहमान आज भारत मंडपम पहुंचेंगे और रात के करीब 9 बजे तक अलग-अलग इवेंट होंगे। इसके चलते आज भारत मंडपम के आस-पास करीब 8 घंटे तक सड़कें बंद रहेंगी और रूट डायवर्ट रहेंगे।
पहला डायवर्जन सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुआ था, जो 10 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरा डायवर्जन शाम को 5 बजे शुरू होगा और रात 9 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके बंद और डायवर्ट रहने वाली सड़कों की जानकारी दी और लोगों से ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करने की अपील करते हुए एडवाइजरी मानने की सलाह दी।
दिल्ली में आज डायवर्ट रहने वाले रूट
दिल्ली में आज जो रूट डायवर्ट रहेंगे, उनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग शामिल हैं। मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच), भैरों मार्ग, शांति पथ (आर/ए सत्य मार्ग और आर/ए कौटिल्य मार्ग के बीच), अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग (आर/ए यशवंत प्लेस और शांति पथ के बीच), डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड भी रूट डायवर्ट रहेगा।
जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते
सड़कों पर भीड़ कम करने और सफर को आसान बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट अपनाने का सुझाव दिया है। इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बरपुल्ला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदेमातरम मार्ग, एनएच-48 (राव तुला राम मार्ग), ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II एवं एनएच-48 सर्विस रोड शामिल हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर 87508-71493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग ट्रैफिक से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
3 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
16 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
18 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
18 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
19 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines