Delhi Signature bridge Auto stunt accident traffic police action: सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक शख्स दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो रिक्शा से स्टंट कर रहा था, इस दौरान उसकी टक्कर साइकिल सवार शख्स से हो जाती है और वह मौके से फरार हो जाता है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था और लोगों ने आरोपी शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। इसी कड़ी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लेते हुए ऑटो ड्राइवर का 32,000 रुपए का चालान काटा है। साथ ही ऑटो को भी जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से चालान का फोटो भी शेयर किया है।
वीडियो हुआ था वायरल
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करने के मामले में कार्रवाई की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया है, उस पर कई धाराओं में 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ऑटो को भी जब्त किया गया है।
साइकिल सवार को मारी थी जोर की टक्कर
बता दें कि पुलिस ने जिस मामले में ऑटो को जब्त कर 32 हजार रुपए का चालान काटा है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसे किसी शख्स ने बाइक से रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में एक शख्स ऑटो के बाहर लटक कर जोखिम भरे स्टंट करता नजर आया। वह कभी अपने हाथ को बाहर निकालता है तो कभी पैरों को। साथ ही ड्राइवर भी ऑटो का लापरवाही से चलाता है। इसी दौरान सिग्नेचर ब्रिज पर साइकिल से जा रहे एक शख्स से उसकी जोर की टक्कर होती है, जिससे साइकिल सवार जमीन पर गिर जाता है और ऑटो वहां से तेजी से फरार हो जाता है। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नहीं दी थी जमानत, अब पुनर्विचार याचिका भी हुई खारिज
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर तेंदुआ! अलीपुर में NH 44 पर मिला तेंदुआ का शव
ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: क्या है वो ‘रंगीन गैस’, जिसका इस्तेमाल संसद हमले में हुआ?
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
10 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
13 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
13 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
15 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
15 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
16 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
16 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines