हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोगी–कराला गैंग के 5 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गोगी–कराला गैंग के 5 शूटर गिरफ्तार. आरोपियों के पास से 17 पिस्टल, 100+ कारतूस और लग्जरी गाड़ियां बरामद, मेरठ से हथियार सप्लायर भी पकड़ा गया. पढ़िए दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोगी गैंग और दिनेश कराला गैंग से जुड़े 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई की जानकारी स्पेशल कमिश्नर रविन्द्र यादव ने दी.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 17 आधुनिक पिस्टल, 106 से ज्यादा जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी बरामद की गई है. यह कार्रवाई ज्वाइंट सीपी विजय सिंह और डीसीपी रोहिणी जैसवाल की टीम द्वारा की गई.

जांच में सामने आया है कि गोगी की हत्या के बाद उसका करीबी दिनेश कराला जेल में रहते हुए ही पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी उसी के शूटर बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

पुलिस ने मेरठ से हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को भी दबोचा है. प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गैंग के सदस्य प्लॉट्स पर अवैध कब्जा, फर्जी दस्तावेज तैयार करना और धमकी देकर वसूली जैसे अपराधों में शामिल थे.

यह भी पढ़ें:Delhi-NCR में भयंकर आंधी-तूफान, गरज चमक के साथ झमाझम बरसे बादल, जानें अगले 5 दिन

विज्ञापन

करीब दो महीने पहले एक प्लॉट कब्जाने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या भी हुई थी, जिसमें इन आरोपियों की भूमिका सामने आई है. पुलिस के अनुसार, जेल में बैठा दिनेश कराला अपने गुर्गों को निर्देश देता था और बाहर से हथियार मंगवाकर वारदातों को अंजाम दिलाता था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर्स के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें:दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola