Delhi-NCR में भयंकर आंधी-तूफान, गरज चमक के साथ झमाझम बरसे बादल, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली वालों को आखिरकार आज बीते कई दिन से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल ही गई। जी हां, आज दिल्ली और नोएडा में आंधी-तूफान के मौसम सुहाना हो गया है। बारिश होने से ठंडक महसूस हुई और गर्मी से राहत मिली।

weather delhi

दिल्ली में 2 दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है।

दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज सुबह भयंकर आंधी-तूफान आया और गरज चमक के साथ बादल बरसे। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज सुबह आसमान में काले बादल छाए और अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम सुहाना हो गया और फिर बादल बरसने लगे। सुबह-सुबह अपने कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

अगले 5 दिन मौसम ऐसा रहने का अनुमान

वहीं कल 30 अप्रैल दिन गुरुवार को भी मौसम खराब ही रहेगा। IMD के अनुसार, आज 29 अप्रैल से 4 मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी। उसके बाद करीब 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं आज और कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30-50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

6 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे गया तापमान

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार की रात को भी कुछ इलाकों में बादल बरसे थे। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे जाकर 39.2 डिग्री पर रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। इसके बावजूद राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात पिछले 9 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही, यानी 9 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने से 6 दिन बाद दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है और गर्मी से राहत मिली।

2017 के बाद सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान

मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, दिल्ली में बीती रात न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। साल 2017 के बाद दिल्ली में अप्रैल के महीने में किसी रात को यह सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। 2017 में 21 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा था। साल 2018 की 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा था। इसका मतलब यह है कि 29 अप्रैल दिन सोमवार के न्यूनतम तापमान ने वर्ष 2018 के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

विज्ञापन

तपिश के कारण लोगों का घरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया था। देररात तक लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। दिन में तो लोग गर्मी से परेशान थे ही। रात को भी लोगों को झुलसाती गर्मी ने परेशान किया और बच्चे-बुजुर्ग ज्यादा परेशान हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ