राहुल प्रकाश, नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस सिलसिले में दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर) और 2 सिंगल शॉट पिस्टल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असारुल हक (30 वर्ष) और राम प्रवेश सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी हैं।
मध्य प्रदेश के सप्लायर से खरीदे थे हथियार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने ये हथियार मध्य प्रदेश के एक सप्लायर से खरीदे थे और इन्हें दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के अपराधियों को सप्लाई करने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि यह सिंडिकेट मध्य प्रदेश स्थित हथियार सप्लायर से हथियार प्राप्त करता था और इनकी आपूर्ति दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अपराधियों को करता था।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
दक्षिणी रेंज के स्पेशल सेल को पिछले 4 महीनों से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में मध्य प्रदेश से आने वाले अवैध हथियारों की आपूर्ति को खत्म के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी को देखते हुए 29 अप्रैल को स्पेशल इनपुट के बाद पता चला कि असारुल हक और राम प्रवेश सिंह हथियारों की एक खेप मध्य प्रदेश से दिल्ली लेकर आए हैं और वे सराय काले खां के पास एक दिल्ली स्थित हथियार तस्कर से मिलने वाले हैं। सूचना के आधार पर, इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और सराय काले खां के पास जाल बिछाया गया। टीम ने असारुल हक और राम प्रवेश सिंह नामक दो संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर
तलाशी के दौरान असारुल के पास से 4 सिंगल शॉट पिस्टल और राम प्रवेश सिंह के पास से 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों से सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में स्पेशल सेल थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 141/25 दर्ज की गई है। दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
9 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines