दिल्ली-NCR में इन चीजों पर लगी रोक, प्रदूषण बढ़ने पर लगा GRAP-2

ग्रैप 2 नियमों के अनुसार एनसीआर में डीजल जनरेटर चलने पर रोक रहेगी। यहां प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस को बढ़ा दिया जाएगा।

Delhi-NCR Pollution Grap-2, Diesel Generator ban, Parking Fee, Bio Gas

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

GRAP Stage 2 To Be Invoked In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लेवल गंभीर स्थिति में चला गया है, आंकड़ों पर गौर करें तो यहां का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 300 के पार पहुंच गया है। जिसके बाद सरकार ने यहां ग्रैप 2 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे से यहां ग्रैप-2 के सभी नियम लागू होंगे। आइए आपको बताते हैं कि ग्रैप 2 लागू होने के बाद एनसीआर में किन चीजों पर पाबंदियां रहेंगी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रैप 2 नियमों के अनुसार एनसीआर में डीजल जनरेटर चलने पर रोक रहेगी। यहां प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस को बढ़ा दिया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन में लगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा व्यस्त रूटों पर मेट्रो के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

RWA गार्ड को दे हीटर

ग्रैप 2 लगने के बाद एनसीआर में 800kwa से अधिक क्षमता वाले जेनरेटर तभी चल सकेंगे जब वह रेट्रोफिटिंग करवाएंगे। हालांकि नैचुरल गैस, बायो गैस, एलपीजी से चलने वाले जेनरेटर पर किसी तरह की रोक नहीं है। स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने सिक्योरिटी गार्ड को ठंड से बचने के लिए हीटर मुहैया कराए ताकि वह कूड़ा या कोयला न जलाएं।

दिल्ली में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू

सोमवार से दिल्ली में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ रेड लाइट से की। उन्होंने वाहन चालकों से रेड लाइट होने पर अपने वाहनों का इंजन बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी लोगों से प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ