Delhi Metro: इन स्टेशनों से न Entry होगी और ना Exit; आने वाले दिनों में बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Delhi Metro: 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस ने 39 मेट्रो स्टेशनों को संवेदनशील मानते हुए भारी सुरक्षा की व्यवस्था की है। सुरक्षा चिंताओं के कारण ऐसे मेट्रो स्टेशन 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। एक आदेश में, दिल्ली मेट्रो के पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए इन 39 मेट्रो स्टेशनों के कुछ प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।
IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से पांच मेट्रो स्टेशनों – धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और भीकाजी कामा प्लेस को संवेदनशील कैटेगरी में लाया गया है। ऐसे में इन स्टेशनों के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
इन संवेदनशील स्टेशनों के अलावा, सुरक्षा कारणों से अन्य मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट भी बंद रहेंगे। इन स्टेशनों में आर.के. पुरम, मुनिरिका, सदर बाजार छावनी, आईआईटी और मोती बाग शामिल हैं।
दिल्ली मेट्रो ने दो श्रेणियों में मेट्रो नेटवर्क में ‘unlimited rides’ की पेशकश करते हुए विशेष ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ भी लॉन्च किया, जो आज से चयनित मेट्रो स्टेशनों पर बेचा जाएगा। हालांकि ये पर्यटक स्मार्ट कार्ड एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्ध नहीं होंगे।
ऐसा G20 प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों की सुविधा के लिए किया गया है, जो आगामी G20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली पहुंचेंगे और फिर राजधानी के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी जाएंगे। ऐसे में उन्हें टिकट से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी।
‘पर्यटक स्मार्ट कार्ड’ 36 मेट्रो स्टेशनों से खरीदे जा सकते हैं जो दो श्रेणियों में उपलब्ध होंगे – एक दिन की वैधता और तीन दिन की वैधता वाले कार्ड।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: