---विज्ञापन---

सौरभ भारद्वाज ने पकड़े पैर, विजेंद्र गुप्ता की कार में बैठीं आतिशी, मार्शल बहाली पर जमकर मचा बवाल

Delhi AAP Protest: दिल्ली में मार्शल बहाली के मुद्दे पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

Delhi AAP Protest: दिल्ली में बस मार्शलों की बहाली पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। बवाल के बीच एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली की सीएम आतिशी बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की कार में बैठ गईं। जबकि आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेता के पैर पकड़ लिए।

कैबिनेट नोट सौंपने गए थे आप नेता 

दिल्ली की सीएम, आप विधायक और दिल्ली के मंत्री मार्शलों की बहाली को लेकर कैबिनेट नोट पास होने के बाद उसे उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपने उनके ऑफिस गए थे। उसी दौरान बीजेपी विधायक सचिवालय से जाने लगे। उन्हें भागते देख सौरभ भारद्वाज ने उनके पैर पकड़ लिए। जबकि सीएम आतिशी विजेंद्र गुप्ता की कार में जाकर बैठ गईं।

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी ने किया पोस्ट 

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आप विधायक और मंत्री सीएम आतिशी के साथ बस मार्शलों की बहाली के लिए आज बीजेपी विधायकों के सामने कैबिनेट नोट पास करने के बाद उस नोट को लेकर LG के पास गए। तभी भाजपा विधायकों ने भागने का पूरा प्रयास किया लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज और बाकी AAP नेताओं ने उन्हें भागने नहीं दिया। CM आतिशी खुद BJP विधायक की गाड़ी में बैठकर एलजी हाउस तक गईं ताकि बीजेपी विधायकों को भगाने का कोई भी मौका ना मिले।

ये भी पढ़ें: बेइज्जती और दुत्कार! दिल्ली में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या की ये वजह आई सामने

---विज्ञापन---

बीजेपी विधायक भागने लगे: आतिशी 

आतिशी का कहना है कि बीजेपी विधायक मुझसे मिलना चाहते थे। उन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय भी मांगा। जब हम उनसे मिले तो हमने बस मार्शलों के मुद्दे के बारे में बताया। हमने उन्हें बताया कि ये मामला एलजी के अधीन आने वाली सर्विसेज के तहत आता है, लेकिन आज हमारे वहां पहुंचते ही बीजेपी की पोल सभी के सामने खुल गई। हमारी तो पूरी कैबिनेट ही वहां थी, लेकिन वे इस मामले से बचने के लिए भागने लगे। बीजेपी को आगे आकर एलजी से इस तरह के मामले पर चर्चा कर उन्हें निर्णय लेने के लिए कहना चाहिए, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इस पर राजनीति करते हैं।

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल ने कहा- मुझे गर्व है 

इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर, जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं। मेरी LG साहब और बीजेपी वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति ना करें। तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए।

ये भी पढ़ें: द‍िल्‍ली के LG को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर पूछा- आप ऐसे करेंगे तो लोकतंत्र का क्या होगा?

---विज्ञापन---

क्या है बस मार्शलों का पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा बवाल सार्वजनिक परिवहन बसों में मार्शल के रूप में तैनात 10 हजार से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को लेकर छिड़ा है। पिछले साल उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। इस पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय की आपत्ति सामने आई थी। निदेशालय का कहना था कि मार्शल आपदा प्रबंधन कर्तव्यों के लिए नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में वह बसों में मार्शल नहीं रह सकते।

ये भी पढ़ें: सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, नई कार खरीदने पर इस राज्य में मिलेगी 75% तक की छूट, बस करना होगा ये काम

---विज्ञापन---

First published on: Oct 05, 2024 05:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola