सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, नई कार खरीदने पर इस राज्य में मिलेगी 75% तक की छूट, बस करना होगा ये काम

Discount on buying new car: नई नीति के अनुसार नॉन-कमर्शियल सीएनजी और पेट्रोल वाहनों की खरीद पर 20% टैक्स पर छूट मिलेगी। कमर्शियल सीएनजी और पेट्रोल वाहनों की खरीद पर 15% की टैक्स पर छूट मिलेगी।

Car discount, Old Car Scrap Policy, Atishi, Yogi Adityanath, Diwali 2024

प्रतिकात्मक फोटो (क्रेडिट गूगल)

Discount on buying new car: देशभर में सरकारें वाहनों से होने वाले पॉल्यूशन को कम करने पर काम कर रही हैं। इसी कड़ी में सड़कों से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को हटाया जा रहा है। इसे बढ़ावा देने और लोग खुद अपने पुराने हो चुके कबाड़ वाहनों को स्क्रैप करवाएं इसके लिए दिल्ली सरकार नई स्कीम लेकर आई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार अपने पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित कर उन्हें स्क्रैप करने वाले वाहन मालिकों को नए वाहनों की खरीद पर 10 से 20% की टैक्स की छूट देगी। खास बात ये है कि पुराना वाहन स्क्रैप करवाने के बाद नए वाहन खरीदने की कोई जल्दी नहीं होगी। आप 3 के भीतर कभी भी नए वाहन के पंजीकरण पर टैक्स में छूट ले सकते हैं, बस आपको उसके पंजीकरण के दौरान अपने पुराने वाहन के स्क्रैप करने का डॉक्यूमेंट दिखाना होगा।

नियम तोड़ने पर 10000 रुपये का जुर्माना

दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राजधानी की सड़कों से ऐसे वाहनों को हटाया जा रहा है जिनकी चलने की तय समय सीमा खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी। बता दें दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल वाहन चलाने और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन चलाने पर 10000 रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।

डीजल वाहन खरीदने पर भी मिलेगी छूट

दिल्ली सरकार द्वारा मीडिया में जारी बयान के मुताबिक नई नीति के अनुसार नॉन-कमर्शियल सीएनजी और पेट्रोल वाहनों (प्राइवेट कार) की खरीद पर 20% टैक्स पर छूट मिलेगी। इसके अलावा कमर्शियल सीएनजी और पेट्रोल वाहनों की खरीद पर 15% और डीजल वाहनों पर 10% तक की टैक्स पर छूट मिलेगी।

यूपी सरकार दे रही 75% तक की छूट

उत्तर प्रदेश सरकार 2003 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों के मालिकों को अपनी गाड़ी स्क्रैप कराने और नई कार खरीदने पर टैक्स में 75% की छूट दे रही है। इसके अलावा 2008 से पहले पंजीकृत गाड़ियों को स्क्रैन कराने पर और नई कार खरीदने पर 50% तक की छूट दे रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ