बेइज्जती और दुत्कार! दिल्ली में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या की ये वजह आई सामने

What Led 3 Boys To Kill Delhi Doctor: पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Kalindi Kunj, Doctor, Javed Akhtar, insulted, shot dead

नीमा अस्पताल के बाहर खड़े लोग

What Led 3 Boys To Kill Delhi Doctor: दिल्ली के कालिंदी कुंज में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, पुलिस सूत्रों के अनुसार इस केस में तीन नाबालिग लड़के पकड़ जा चुके हैं। पूछताछ में हत्याकांड की पूरी सच्चाई अब पूरी तरह सामने आ चुकी है।

दरअसल, हत्यारे पीड़ित डॉक्टर द्वारा उनसे अधिक बिल लेने, उनकी बेइज्जती करने और डांटने और दुत्कारने से नाराज थे। यही वजह है कि उन्होंने पूरी प्लानिंग से हत्याकांड को अंजाम दिया।

चाची के सामने की थी बेइज्जती

दरअसल, इस मामले में मास्टरमाइंड को कुछ दिन पहले चोट लगी। वह निमा अस्पताल में डॉक्टर जावेद अख्तर के पास पहुंचा था। इलाज और पट्टी करने के बाद डॉक्टर ने उसे 1200 रुपये का बिल दिया। इस पर दोनों पक्षों की बहस हो गई और नाबालिग 400 रुपये देकर उस समय वहां से चला गया। फिर करीब 10 दिन बाद वह फिर अस्पताल में अपनी पट्टी खुलवाने पहुंचा। इस दौरान उसकी चाची भी उसके साथ थी। बताया जा रहा है कि इस बार डॉक्टर ने उसकी पट्टी नहीं खोली और उसे जमकर खरी खोटी सुनाई और वहां से बिना उसकी पट्टी खोले भगा दिया।

चोट के बहाने अस्पताल की रैकी की

इस सब के बाद नाबालिग ने डॉक्टर से इस बात का बदला लेने की योजना बनाई। उसने अपने दो अन्य दोस्त को इसमें शामिल किया। कहीं से पिस्टल और कारतूस बरामद किए। एक दोस्त को चोट के बहाने अस्पताल में रैकी के लिए भेजा।

तीन नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया

फिर दोनों ने डॉक्टर की उसके क्लीनिक में ही गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में लिप्त तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ