'दिल्ली के फरिश्ते' पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने ही उठाए सवाल, बोले- अधिकारी रच रहे साजिश

Delhi Health Minister alleged on ‘Delhi Ke Farishte’ scheme : दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

BeFunky-photo - 2023-10-27T165930.060

Delhi Health Minister alleged on ‘Delhi Ke Farishte’ scheme(पल्लवी झा) : दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जुलाई 2022 से प्राइवेट अस्पताल का पैसा रोका गया है। 1 साल से जो दिल्ली में हादसे हो रहे हैं, उसमें किसी को सही इलाज ना मिल जाए, इसके लिए दिल्ली के हेल्थ सेक्रेटरी दोषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दिल्ली के फरिश्ते’

दिल्ली सरकार साल 2019 से ‘दिल्ली के फरिश्ते’ स्कीम चला रही है। योजना शुरू होने के बाद आप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का दिल्ली के किसी भी निजी अस्पताल में इलाज सकते हैं, इससे कोई भी निजी अस्पताल इनकार नहीं कर सकता है। अगर किसी का एक्सीडेंट दिल्ली की सड़क पर हुआ हो तो मरीज को किसी भी अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है, जिसका खर्चा सरकार वहन करती थी, जिससे 23 हजार लोगों को फायदा पहुंचा है, लेकिन पिछले एक साल से ये ठप पड़ा है, इसको एक षड्यंत्र के तहत रोका जा रहा है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा लेटर

स्वास्थ्य मंत्री का आरोप है कि दिल्ली सरकार पर प्राइवेट हॉस्पिटल का 24.5 करोड़ का बकाया है, लेकिन अभी तक कोई इनक्वायरी की रिपोर्ट नहीं आई है। उनका कहना है कि डॉक्टर नूतन मुंडेजा, पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ और डॉक्टर एस बी दीपक कुमार(हेल्थ सेक्रेटरी) दोषी हैं, जिनकी वजह से ‘फरिश्ते योजना’ में बाधा डाली जा रही है, इनको बड़ी सजा मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लेटर लिखा है और इन अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ